पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), बुधवार। नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली की ओर से विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में करीब 26 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिला। कंपनियों की ओर से ऑपरेटर, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर और तकनीकी पदों पर रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। इन पदों के लिए 14 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन की पेशकश की गई। रोजगार के अवसर गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बेंगलुरु, पुणे और अहमदाबाद सहित कई शहरों में उपलब्ध कराए गए।जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में विधानसभा स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। चंदौली जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। मुगलसराय विधानसभा का यह तीसरा रोजगार मेला है। इसके बाद जनपद स्तर पर भी एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल सहित अन्य अतिथि और कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं से इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही बताया कि रोजगार मेले में पंजीकरण और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। नौकरी दिलाने के नाम पर यदि कोई पैसे की मांग करता है तो अभ्यर्थी सतर्क रहें। वह

