Home उत्तरप्रदेश मुगलसराय में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

मुगलसराय में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

0
6

मुगलसराय पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 170 टेट्रा पैक में कुल 34 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की।पहली कार्रवाई में सुभाष पार्क के पास से बिहार निवासी मोहन पासवान और उसकी पत्नी मीरा देवी को पकड़ा गया। इनके पास से 19 लीटर शराब मिली। वहीं दूसरी कार्रवाई में परमार कटरा के पास से सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 15 लीटर शराब बरामद हुई।तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here