सेमरा के स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Must Read

नियामताबाद के सेमरा स्थित सेंट हनीफ इंटरमीडिएट स्कूल में बुधवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की।कार्यक्रम में यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव और प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी।साथ ही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी जागरूक करें।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This