पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), बुधवार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को मुगलसराय से हजारों भाजपा कार्यकर्ता प्रयागराज के लिए रवाना हुए। एनएच-19 से निकले कार्यकर्ताओं के काफिले में पार्टी के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा, ज्ञानेन्द्र धर दुबे, शिव शंकर पटेल, राकेश मिश्रा, कैलाश आचार्य और मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित कर सरकार के विकास कार्यों में अवरोध पैदा कर रहा है। इससे जनता के धन और समय की बर्बादी हो रही है। इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।वहीं ज्ञानेन्द्र धर दुबे ने कहा कि वर्ष 2014 से देश में विकास की गति तेज हुई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, किसानों और जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। शिव शंकर पटेल ने जनधन योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ और ‘देश बचाओ’ के नारे लगाते हुए प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल के लिए रवाना हुए।



