चन्दौली पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता माह-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों और पुलिस अधिकारियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम सिखाने की अपील की।वहीं एएसपी सतीश चन्द्र शुक्ला ने बिना हेलमेट दोपहिया और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया।पूरे नवंबर माह में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, चौराहों पर अभियान और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग की जाएगी। पुलिस ने नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील भी की।संदेश: आपकी थोड़ी सी सावधानी, किसी का पूरा जीवन बचा सकती है।

