चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की तथा समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है।एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करें। प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

