पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। विधायक रमेश जायसवाल सोमवार को चेतमणि ऑर्नामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पहुंचे। उन्होंने शोरूम का अवलोकन किया और संचालक धीरज व विकास को शुभकामनाएं दीं।विधायक ने कहा कि मुगलसराय चंदौली जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां आधुनिक शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय बाजार को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कारोबार और निवेश के लिए बेहतर माहौल बना है। कानून-व्यवस्था में सुधार से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।विधायक ने उम्मीद जताई कि चेतमणि ऑर्नामेंट्स में आधुनिक डिजाइन और आभूषणों की विविधता ग्राहकों को आकर्षित करेगी। इससे स्थानीय व्यापार को गति मिलने के साथ शहर की बाजार के रूप में पहचान भी मजबूत होगी।

