चंदौली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं, अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा ने चकिया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 28 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कर्मचारियों को डेटा संकलन और जनगणना कार्य को समयबद्ध व त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने की जानकारी दी जा रही है।

