धानापुर में प्री-मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Must Read

चंदौली। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को जनपद चंदौली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर 26 अक्टूबर को विकास खंड धानापुर में प्री-मेगा कैंप आयोजित किया गया।शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, कृषि, स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें सीमा विश्वकर्मा, दिग्विजय सिंह, रामनिवास दुबे, सौरभ सिंह, संजीव सिंह, अंकित राय, सुनीता और राघवेंद्र यादव सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।कैंप के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाने के प्रति जागरूक करना है। आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से भी लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This