सीएम योगी के आगमन पर पड़ाव में लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान

Must Read

पड़ाव। वाराणसी के नमो घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शनिवार शाम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पड़ाव से वाराणसी जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। इससे पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम के कारण ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्रियों, कामकाज से घर लौट रहे लोगों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पड़ाव-पीडीडीयू नगर, पड़ाव-रामनगर और पड़ाव-वाराणसी मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। वाराणसी जाने के लिए वाहन नहीं मिलने पर कई लोग पैदल ही मालवीय पुल की ओर जाने को मजबूर हुए।जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयर शो की तैयारियों का निरीक्षण करने नमो घाट पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर सुजाबाद चौकी के समीप और पड़ाव चौराहे पर वाहनों को रोक दिया गया था। करीब सात बजे मुख्यमंत्री के वापस लौटने के बाद मार्ग खोल दिया गया, जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This