धानापुर में दिनदहाड़े महिला के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी चोरी

Must Read

अंगूठी चोरीधानापुर, चंदौली। धानापुर कस्बे में दिनदहाड़े महिला के बैग से 45 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना बौरहवा बाबा के पास स्थित अरविंद श्रृंगार एवं गिफ्ट कॉर्नर की दुकान की है।जानकारी के अनुसार, पपरौल गांव निवासी अनीता चौरसिया अपनी बेटी के छेका समारोह से पहले खरीदारी करने धानापुर आई थीं। वह दुकान पर श्रृंगार का सामान खरीद रही थीं। इसी दौरान एक सामान नहीं मिलने पर वह अपना बैग दुकान पर छोड़कर दूसरी दुकान पर चली गईं। वापस लौटने पर बैग गायब मिला। बैग में 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी रखी थी।महिला ने घटना की शिकायत धानापुर थाना प्रभारी से करते हुए सामान बरामद कराने की मांग की है।थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This