चंदौली में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

Must Read

चंदौली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार, 12 अक्टूबर को चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता पैदल मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।पैदल मार्च चंदौली कस्बे से होते हुए ग्राम बिछिया पहुंचा और वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। इसमें महिला पुलिसकर्मियों, छात्राओं, शिक्षकों, महिला पीआरडी, होमगार्ड, आशा बहुओं और अन्य लोगों ने भाग लिया।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 181, 1098 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी आपात स्थिति में महिलाएं बिना डरे पुलिस की मदद लें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी सदर नामेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी और प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।चंदौली पुलिस ने आमजन से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This