चन्दौली। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को जनपद चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर को विकास खंड सदर चन्दौली में प्री-मेगा कैंप आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने की। इसमें खंड विकास अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास धनंजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी हीरा लाल, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सुरेन्द्र कुमार बिंद तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रहलाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।कैंप में अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी हीरा लाल ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंत में पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने आमजन को विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने तथा जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और बैसाखी वितरित कर सम्मानित किया गया।

