हसनपुर कमहरिया विद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सफल छात्राओं को मिला सम्मान

Must Read

नियामताबाद, चंदौली। ब्लॉक नियामताबाद क्षेत्र के बी.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हसनपुर कमहरिया में सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंगा स्वच्छता, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और डॉल्फिन संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला गंगा समिति, चंदौली के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गंगा नदी को स्वच्छ रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से इन संदेशों को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सोमरू बिंद और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेश बिंद को जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्वच्छता, गंगा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति की रक्षा करने और स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This