अखबार सेंटर पर धूमधाम से मनाया गया भागवत नारायण चौरसिया का 66वां जन्मदिन

Must Read

प्रकाश नॉर्थ। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया का 66वां जन्मदिन अखबार सेंटर पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तिलक लगाकर, माल्यार्पण, आरती और आतिशबाजी के साथ केक काटा गया। उपस्थित लोगों ने मिठाई और केक वितरित कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि लोगों का प्यार और सहयोग उन्हें संघर्ष करने का आत्मबल प्रदान करता है। समाज के लोगों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए भागवत नारायण चौरसिया का योगदान ऐतिहासिक है। वहीं, भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पारस चौरसिया ने अंगवस्त्र और पूर्व राज्यसभा सदस्य व लोक अदालत के जनक स्वर्गीय डॉ. शिवदयाल सिंह चौरसिया का स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भागवत नारायण चौरसिया गरीबों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहते हैं।राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चौरसिया समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज हैं। उनकी आवाज से भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष को मजबूती मिलती है।नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी टोनी खरवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि गरीबों और मजदूरों को न्याय दिलाने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने सब्जी मंडी की हड़ताल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचारों और पहल से उसी दिन हड़ताल समाप्त हो गई।इस अवसर पर पारसनाथ चौरसिया, समरनाथ सिंह यादव, टोनी खरवार, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजेश सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, संजय सिंह, बृजेश निगम, मुन्ना गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा, निरंजन पांडेय, बच्चन राम, छोटू यादव, सुनील नेता, मदन यादव, आनंद गुप्ता, रमेश पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This