करवत गांव में पेयजल संकट, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान ग्रामीण

Must Read

नियामताबाद, चंदौली। नियामताबाद ब्लॉक के करवत गांव में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। साफ पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी सता रही हैं।स्थानीय निवासी मोनू कुमार, अंशु महतो, कुलदीप पासवान, रुखसाना बानो, संजीदा और धर्मेंद्र साव का कहना है कि नेता बदलते रहे, लेकिन गांव की पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर पेयजल संकट दूर कराने और प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This