चन्दौली। भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की।अधिकारियों के अनुसार जनसंख्या गणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी तक सत्यापन किया जाएगा। इस बार मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल आंकड़े जुटाए जाएंगे। साथ ही पहली बार आम लोगों को स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। अधिकारियों को स्व-गणना के प्रचार-प्रसार, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण और गणना ब्लॉकों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

