पड़ाव क्षेत्र के सुजाबाद वार्ड बंधा रोड पर निजी विद्युत करंट की चपेट में आने से विष्णु साहनी की मौत के दूसरे दिन बुधवार को भी परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सुजाबाद चौकी पहुंच गए।महिलाओं ने सड़क पर उतरकर पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि विष्णु परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।लोगों ने प्रशासन से मांग की कि परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को देखते हुए हरसंभव मदद की जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी रखी।मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हादसे के बाद परिवार की स्थिति को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं।

