सीएमओ के निर्देश पर इंद्रा हॉस्पिटल सील, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

Must Read

धानापुर। स्थानीय कस्बे में संचालित इंद्रा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अस्पताल संचालक इंद्रजीत प्रजापति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर के अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश प्रसाद, अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।बताया गया कि करीब दो महीने पहले इसी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान सुमन नामक महिला की मौत हो गई थी। मृतका के पिता चंद्रवली बिंद की शिकायत पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। सीएमओ की जांच में महिला की मौत गलत नस कटने और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचने के कारण होने की बात सामने आई थी।मामले में पुलिस ने 3 अक्टूबर को 24 वर्षीय अस्पताल संचालक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को सील किए जाने के बाद अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई का संदेश गया है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This