रिपोर्टर: रघु बिंद चंदौली। पीडीडीयू नगर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह छुट्टा पशु घूमते नजर आ रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय लोगों के अनुसार छुट्टा पशुओं के कारण बाजार क्षेत्र में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़क किनारे बैठे पशुओं को हटाने में भी लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम ऐसे पशुओं को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नगरवासियों और राहगीरों को छुट्टा पशुओं से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

