सकलडीहा। महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा।पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद एंटी रोमियो टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओनावल गांव निवासी रमेश राम के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने या अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।रेलवे स्टेशन और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद के साथ जगदीश यादव, रिमा यादव, प्रश्विन दूबे और हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।

