धानापुर क्षेत्र में धड़ाधड़ चोरियों से दहशत, नवनिर्मित मकान में लाखों के जेवरात चोरी

Must Read

धानापुर। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार की रात आवाजापुर गांव के सिवान में स्थित नवनिर्मित मकान को चोरों ने निशाना बनाया। धर्मेंद्र सिंह उर्फ मलिंगा के घर में छत के रास्ते घुसे चोर आलमारी और बक्सा तोड़कर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।परिजनों के अनुसार चोरी में सोने की चेन, दो जोड़ी झुमके, सोने की बालियां, तीन अंगूठियां सहित चांदी के सिक्के, गिलास, चम्मच, कटोरी, थाली व अन्य सामान शामिल हैं। करीब 10 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने की बात बताई जा रही है।धर्मेंद्र के अनुसार रात करीब 2:30 बजे जागने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने परिवार की महिला को नींद का स्प्रे दिए जाने की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में बिरना गांव सहित क्षेत्र के मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इससे लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर नाराजगी है।क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This