गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में गूंजे बापू के विचार

Must Read

चंदौली। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संगोष्ठी में जिलाधिकारी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की।डीएम ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।कार्यक्रम के बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। इसमें गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन एवं लघु फिल्म के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, न्यायिक अधिकारी रतन वर्मा, उप जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलों, विकासखंडों और शिक्षण संस्थानों में भी गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This