बहनों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा संकल्प, अमोघपुर में बांटे हेल्थ कार्ड

Must Read

मुगलसराय। रक्षाबंधन पर क्षेत्र की बहनों के स्वास्थ्य को लेकर किए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 380 मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने अमोघपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को हेल्थ कार्ड वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। उनके स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा को लेकर समाज को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया था, जिसे अब धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलता है तो करीब 50 हजार हेल्थ कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इन कार्डों के माध्यम से क्षेत्र की बहनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आर्थिक स्थिति इलाज में बाधा न बने।डॉ. पाण्डेय ने कहा कि बहनों का स्नेह और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है और उनके स्वास्थ्य व हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर काम किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और हेल्थ कार्ड प्राप्त किए।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This