दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान

Must Read

चंदौली। जिले में धान-गेहूं के साथ दलहन और तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरित किए गए। चकिया ब्लॉक सभागार में विधायक कैलाश आचार्य की मौजूदगी में 75 किसानों को चना, मटर और सरसों के बीज दिए गए। वहीं शहाबगंज में करीब 70 किसानों को मिनीकिट वितरित किए गए। नौगढ़ में भी किसानों को चना के मिनीकिट बीज दिए गए।विधायक ने किसानों से उन्नत खेती अपनाने और दलहन-तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने का आह्वान किया। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि गेहूं, चना, मटर और मसूर के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए जा रहे हैं। किसानों से शेष बीजों की बुकिंग के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की गई है।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This