बारिश और तेज हवाओं से चकिया में जनजीवन बेहाल, 25 कच्चे मकान गिरे

Must Read

चकिया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश और हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ व उनकी डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इससे मुरारपुर, चकिया-मुगलसराय मार्ग, सोनहुल और सिकंदरपुर समेत कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ। मुरारपुर में पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए रास्ता पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर आवागमन सुचारु कराया। वहीं विद्युत तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।इधर, लगातार बारिश के कारण चकिया तहसील क्षेत्र में 25 कच्चे मकान धराशायी हो गए। राजस्व विभाग के अनुसार गरला में तीन, कुर्थियां में तीन, गोड़ी में चार, पटनवा में पांच, खरीद में तीन, उतरौत में दो, सिकंदरपुर में दो और कनेरा में दो कच्चे मकान गिरने की सूचना है।तहसीलदार देवेंद्र कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों के अनुसार पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रास्तों से पेड़ हटाने और बिजली व्यवस्था जल्द बहाल कराने की मांग की है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This