अछैबर प्रसाद बिंद की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Must Read

चंदौली। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में घूरे लाल बिंद के ग्राम सरने स्थित आवास पर कोल उद्योग मजदूर संघ चंधासी के संस्थापक अध्यक्ष अछैबर प्रसाद बिंद की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया।कार्यक्रम में अछैबर प्रसाद बिंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि अछैबर प्रसाद बिंद ने कोल उद्योग मजदूर संघ की नींव रखी और मजदूरों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने मां दुर्गा पूजा की परंपरा भी शुरू कराई। वर्ष 1990 के आंदोलन में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के काफिले को रोककर मजदूरों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने उन्हें ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील व्यक्ति बताया। पारस चौरसिया ने मजदूर आंदोलनों के दौरान हुए संघर्षों को याद किया। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि अछैबर प्रसाद बिंद मजदूरों की आवाज थे और उनके आह्वान पर हजारों मजदूर आंदोलन में शामिल हो जाते थे।अछैबर प्रसाद बिंद के पुत्र घूरे लाल बिंद ने कहा कि उनके पिता हमेशा मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की सीख देते थे और कभी परिस्थितियों के सामने झुके नहीं।इस दौरान पारस नाथ चौरसिया, समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट, भागवत नारायण चौरसिया, घूरे लाल बिंद, विजय जायसवाल, बालकरण पासवान, पप्पू भाई, दीपक राम, आशीष, मजनू, आर्यन, अजय कुमार, पिंटू ठेकेदार, बिल्लू राम, विलास, आदित्य, अनमोल, आशु, देवी, सरोज देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This