नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा और विकास कार्यों का किया प्रदर्शन

Must Read

चहनियां। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ प्रांगण में गुरुवार को संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ‘देश का विकास, सेवा ही संकल्प है’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। दोपहर करीब दो बजे कलाकारों ने संवाद, अभिनय और दृश्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सेवा, विकास, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।नुक्कड़ नाटक में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान आए भूकंप के समय किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों को भी मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी नाट्य प्रस्तुति के जरिए लोगों तक पहुंचाई गई।कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करते हुए समाज में सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को देखने के लिए मठ परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जुटे।इस अवसर पर भाजपा नेता रामअवतार पांडेय, सुभाष सिंह फौजी, त्रिभुवन सिंह, गुद्धर सिंह, शिवदत्त पांडेय, अशोक पांडेय, ज्ञानप्रकाश मोदनवाल, रमेश पांडेय तथा सफाईकर्मी राजेंद्र सोनकर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest News

गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर में गुरुवार को गंगा नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से...

More Articles Like This