चंदौली। किसान कल्याण केंद्र सदर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित 60 किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए। इनमें चना के 40, सरसों के 15 और तोरिया के 5 पैकेट शामिल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साधना सिंह ने कहा कि सरकार किसानों तक लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से रबी फसलों के लिए उपलब्ध सामान्य बीजों और निःशुल्क मिनीकिट की बुकिंग समय से कराने की अपील की।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले के राजकीय बीज गोदामों पर विभिन्न रबी फसलों के मिनीकिट उपलब्ध करा दिए गए हैं। आवंटित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया।इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों में संतुलित उर्वरक तथा सल्फर के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, बीज गोदाम प्रभारी और करीब 100 किसान मौजूद रहे।

