गरीब की मड़ई में फिर धधकी आग, रोजी-रोटी पर अराजक तत्वों का वार

Must Read

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी मुनीर अंसारी की मिश्रपुरा पुल के समीप स्थित मड़ई में सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। बांस और पुआल से बनी मड़ई देखते ही देखते धू-धूकर जल उठी। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।मुनीर अंसारी पुत्र सदीक अंसारी परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए मड़ई में मीट की छोटी दुकान चलाते थे। पीड़ित का आरोप है कि दुकान शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद से शरारती तत्व लगातार परेशान कर रहे थे। कभी मड़ई की पटिया तोड़ दी जाती थी तो कभी आग लगाने का प्रयास किया जाता था।सोमवार की रात एक बार फिर मड़ई में आग लगा दी गई। आग की सूचना मिलने पर मुनीर मौके पर पहुंचे तो अपनी दुकान को जलता देख भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच-पड़ताल शुरू की।पीड़ित मुनीर अंसारी ने बताया कि वह गरीब हैं और छोटी सी दुकान से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बार-बार दुकान को नुकसान पहुंचाने के बाद अब आग लगा दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अज्ञात आरोपितों का पता लगाने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Latest News

पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके...

More Articles Like This