व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी, विधायक रागिनी सोनकर ने सुनी समस्याएं

Must Read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। मुगलसराय सब्जी मंडी में फल-सब्जी व्यवसायी (विक्रेता) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। व्यापारी फल-सब्जी बेचने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।धरने के दौरान मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर सब्जी मंडी पहुंचीं। सोनकर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने धरनारत व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।धरने में मौजूद एक महिला ने कहा कि फल-सब्जी बेचने वाले कई लोग गरीब और दलित समाज से आते हैं। उनका उद्देश्य विवाद करना नहीं, बल्कि रोजगार के लिए उचित और व्यवस्थित स्थान की मांग करना है। उन्होंने कहा कि यदि मंडी अथवा दुकान के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए तो व्यापारी सम्मान के साथ अपना रोजगार चला सकेंगे।महिला ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है, लेकिन फल-सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने हाल में फल विक्रेताओं के ठेले हटाए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया।उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गरीब और दलित समाज से समर्थन लिया जाता है, लेकिन उनके रोजगार और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।धरने में उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद सोनकर, पारस सोनकर, विशाल सोनकर, सचिन सोनकर, अनिल सोनकर, विजय प्रसाद, राम सिंह सोनकर, अवधेश साहिल समेत बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता और व्यापारी मौजूद रहे।

Latest News

ट्रेन में शराब की खेप बरामद, एक पुरुष समेत 9 महिलाएं गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। ऑपरेशन सतर्क के तहत सीपीडीएस टीम डीडीयू, आरपीएफ और जीआरपी भभुआ रोड की संयुक्त टीम...

More Articles Like This