डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जनगणना-2027 का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Must Read

चंदौली, 18 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या की गणना’ को लेकर 17 एवं 18 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने की।डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए गणना कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड में डेटा संकलन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं को सही तरीके से लागू किया जाए।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के मानकों, तकनीकी ऐप, डेटा संकलन तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीएम ने निर्धारित समयसीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, समस्त चार्ज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारी तथा तकनीकी एवं जनगणना सहायक मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This