चंदौली: इलिया में बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीण, जंगलपुर विद्युत केंद्र पर किया जोरदार प्रदर्शन

Must Read

इलिया। रात के समय लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलपुर स्थित विद्युत केंद्र पहुंचे और बिजली आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तथा रात में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विद्युत केंद्र परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

ग्रामीणों का कहना था कि दिनभर की भीषण गर्मी के बाद रात में भी बिजली की आंख-मिचौली से लोगों की नींद और सुकून छिन गया है। बार-बार बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और घरेलू उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। समस्या लगातार बने रहने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ, एसडीओ अमर पटेल और जेई घनश्याम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मांगपत्र प्राप्त किया। अधिकारियों ने मांगपत्र उच्चाधिकारियों तक भेजकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि रात के समय विद्युत आपूर्ति को यथासंभव सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

प्रदर्शन में विजय शंकर सिंह, बाबिल सिंह, राम अवध सिंह, जयनाथ सिंह, राधेश्याम पांडेय, शिवश्याम पांडेय, चंद सुधीर सिंह, मुन्नन पांडेय, अखिलेश तिवारी, लल्लन पांडेय, एकलाख, शमशेर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This