चंदौली: आलमपुर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Must Read

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डंपर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार डंपर संख्या BR 24 GB 5467 चंदौली की ओर से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। वहीं बाइक सवार युवक मुगलसराय की ओर से चंदौली की तरफ जा रहे थे। आलमपुर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Latest News

पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके...

More Articles Like This