भारी बारिश से जलभराव पर डीएम सख्त, इलिया रोड व नरसिंहपुर का किया निरीक्षण

Must Read

चन्दौली, 27 अगस्त। जनपद में लगातार हुई भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भरने से आमजन के आवागमन के साथ ही कुछ क्षेत्रों में फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को इलिया रोड और सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।इलिया रोड पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि हाईवे के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला जाम होने के कारण पानी की निकासी बाधित हुई थी। समस्या सामने आते ही जेटिंक मशीन लगाकर नाले की सफाई शुरू करा दी गई, जिसके बाद पानी की निकासी तेजी से होने लगी।इसके बाद जिलाधिकारी नरसिंहपुर गांव पहुंचे। यहां बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद एसडीएम सदर तथा चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से प्रभावित सभी क्षेत्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए और राहत एवं जल निकासी कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और संबंधित एक्सियन को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था बहाल होने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This