चन्दौली। आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्राओं ने SP की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चन्दौली पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में छात्राएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।इस दौरान SP ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना और मजबूत हुई।


