भारत माला परियोजना की पुलिया बनी मुसीबत, हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न

Must Read

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान गड़ई नदी में डाली गई पुलिया के बाद कई गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। रोहड़ा, नरैना, महदीउर, हीरामनपुर, घुरहुपुर, खरगीपुर, तकियापर, परमानंदपुर, शिवपुर, गोपालापुर, मछरिया, कमहरिया, हसनपुर ऊसरौड़ी, शिवनाथपुर, चंदाईत्त और सिकंदरपुर समेत कई गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं।खेतों में पानी भरने से हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने और भारी आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।मामले की जानकारी मिलने पर मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से तत्काल जल निकासी कराने, पुलिया हटाने, प्रभावित फसलों का सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।चंद्रशेखर यादव ने कहा कि विकास का विरोध नहीं है, लेकिन ऐसा विकास स्वीकार नहीं किया जा सकता जिससे गांव जलमग्न हों और किसानों की फसल बर्बाद हो। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी ग्रामीणों और किसानों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।इस दौरान शिवाधार यादव, महेंद्र यादव माही, सुभाष बीडीसी, वाजिद अली, गुड्डू, असगर अली, सेवालाल, नच्चक अली, जमील खान, पप्पू शाह, होरीलाल, बबलू, अखरूद्दीन समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This