अखबार विक्रेता संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Must Read

चंदौली। प्रकाश नॉर्थ भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से अखबार सेंटर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया।शोक सभा में वाराणसी कैंट केंद्र के वरिष्ठ अखबार वितरक एवं नेता गंगाराम मौर्य (59), निवासी छितूपुर, के हृदय गति रुकने से निधन तथा भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश सचिव पंकज शर्मा की माता सरस्वती देवी (95), निवासी ग्राम मनसा छपरा, जनपद कुशीनगर, के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि गंगाराम मौर्य बेहद कर्मठ, संघर्षशील, हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने वर्ष 1978 से लगातार अखबार वितरण का कार्य किया और समाचार पत्र विक्रेता समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।शोक सभा में भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, मदन यादव, आनंद गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This