सिवान में लावारिस हालत में मिला स्टील का बॉक्स, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Must Read

धानापुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा करी के सिवान में सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ियों में लावारिस हालत में स्टील का बॉक्स पड़ा मिला। ग्रामीण युवकों की नजर बॉक्स पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बॉक्स को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, लेकिन उसे खोलने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।बाद में ग्रामीणों की सहमति से दो युवकों ने सावधानीपूर्वक बॉक्स खोला। अंदर प्लास्टिक की थैलियों में साड़ियां, कपड़े और अन्य जरूरत का सामान मिला। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर सूचना साझा की है।ग्रामीणों ने बताया कि यदि किसी का बॉक्स गुम हुआ है तो वह सामान की पहचान और उचित प्रमाण के साथ उसे प्राप्त कर सकता है। वहीं, लावारिस बॉक्स मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This