कमालपुर। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के जनौली गांव निवासी एवं विधायक सुशील सिंह के करीबी व प्रतिनिधि तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटी। जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग उनके घर पहुंचे और सम्मान व स्वागत कर खुशी जाहिर की।
सुशील सिंह जनौली किसान परिवार से जुड़े जमीनी नेता माने जाते हैं। समर्थकों के अनुसार, वे जाति-पाति और अमीरी-गरीबी का भेदभाव किए बिना समाज के सभी वर्गों की सेवा और मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके आवास पर पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल मदद करने का प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही आपसी विवादों को बातचीत और न्यायसंगत तरीके से सुलझाने में भी उनकी भूमिका की लोग सराहना करते हैं। समर्थकों ने कहा कि सही मार्ग पर चलना, उचित निर्णय लेना और जरूरतमंदों की सहायता करना सुशील सिंह जनौली की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।
इस दौरान अवधेश सिंह, शंकर गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश बिंद, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, विजय नारायण बिंद, पारसनाथ सिंह, राजनाथ यादव, बंधुराम, प्रेम गुप्ता, उमेश खरवार, भीम माली, भोला राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

