चंदौली: ड्यूटी के दौरान मृत CISF जवान की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Must Read

धानापुर। क्षेत्र के ग्रामसभा मेढ़ान निवासी CISF जवान राजेश गुप्ता का असम में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

शुक्रवार को जवान का शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी अंतिम शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। देश की सेवा के दौरान जवान के निधन से क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।

इस दुखद अवसर पर चिकित्सक बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “राजेश गुप्ता जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। देश की सेवा करते हुए उनका निधन परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।”

उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, रामधनी यादव, बाल गोविंद बिन्द, सुनील बिन्द, सतीश बिन्द, दारा भाई, सुभाष यादव पूर्व प्रधान, मुलायम यादव, अनिल खरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This