भीसौड़ी में 7.10 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास

Must Read

चंदौली/19 अगस्त 2026। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड नियामताबाद के ग्रामसभा भीसौड़ी में विधायक विकास निधि से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास कराया गया। मन्ना पटेल के मकान से भरत पटेल के मकान तक बनने वाली इस सड़क पर करीब 7 लाख 10 हजार रुपये की लागत आएगी। सड़क का शिलान्यास स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों कराया गया।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। “विकास की गति रुकने नहीं दूंगा। शासन स्तर पर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा,” उन्होंने कहा।

विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम में श्यामनारायण पटेल, राजेश यादव, कल्लू पाल, शांति देवी, माया देवी, सुमन पटेल, सरस्वती देवी, विराट झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This