चंदौली शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक नाबालिग आरोपी ने किशोरी को टीनशेड में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शनिवार शाम घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के एक नाबालिग सहित दो आरोपी उसे पैसे का लालच देकर बगल के टीनशेड की ओर खींच ले गए और दुष्कर्म किया।
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

