चंदौली: में बिहार शराब तस्करी का भंडाफोड़, 38.49 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

Must Read

चंदौली। बिहार में शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही 38.49 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब के साथ अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई 8 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर के पास की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार निवासी डेहरी, रोहतास, प्रकाश कुमार निवासी डालमियानगर, रोहतास, अंकित कुमार निवासी गया और प्रीति कुमारी निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान रंजीत कुमार के पास से 38 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब, प्रकाश कुमार के पास से 35 ब्लू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब, अंकित कुमार के पास से 23 रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की बोतलें और प्रीति कुमारी के पास से 37 ब्लू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा 38.49 लीटर है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और वहां शराबबंदी के चलते चंदौली से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे। इसके बाद शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग दुकानों से कम-कम मात्रा में शराब खरीदते थे, ताकि अधिक मात्रा में शराब ले जाने पर किसी को शक न हो।

मामले में अलीनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 494/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This