चंदौली जिले में शोक: जम्मू में सड़क हादसे में मजिदहा के ग्राम प्रधान राकेश यादव की मौत

Must Read

चंदौली। चहनिया ब्लॉक के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित मजिदहा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव (38) की जम्मू में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। परिजन शव लेने के लिए फ्लाइट से जम्मू रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राकेश यादव पुत्र मानवोध यादव बीते 22 जुलाई को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। उनका वापसी का टिकट 13 अगस्त का था, लेकिन किसी काम के चलते वह जम्मू में ही रुक गए थे। बताया जा रहा है कि वह किराए की स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जम्मू की गांधीनगर पुलिस ने राकेश यादव के पास मिले कागजातों के आधार पर बलुआ थाना पुलिस से संपर्क किया और हादसे की सूचना दी। पुलिस से सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

राकेश यादव का विवाह मुगलसराय के पास स्थित बरसतीया गांव निवासी शिखा यादव से हुआ था। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटी गुड़िया यादव है, जो कक्षा आठ की छात्रा है, जबकि 8 वर्षीय बेटा मंगल यादव बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है।

राकेश यादव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दूसरे भाई अरविंद यादव रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई मनोज यादव घर पर रहकर कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते हैं। ग्राम प्रधान की असमय मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This