Home उत्तरप्रदेश डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

0
12

चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के तहत शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह विद्यालय की ओर से आयोजित 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा है। श्रद्धालुओं के लिए वातानुकूलित बस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की गई।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। खासकर ऐसे परिवार, जिनके लिए स्वयं तीर्थयात्रा की व्यवस्था करना कठिन होता है, इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। विद्यालय के अनुसार यह पहल शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा है।शिक्षा के साथ वित्तीय शिक्षा पर जोरविद्यालय के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, जो एलटीपी कैलकुलेटर के आविष्कारक एवं वित्तीय विशेषज्ञ हैं, के निर्देशन में विद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक और वित्तीय शिक्षा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। डॉ. तिवारी के अनुसार कक्षा छह से विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा की जानकारी दी जाती है, जिससे उनमें बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन की बुनियादी समझ विकसित हो सके।नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालय में प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सीबीएसई के निर्धारित मानकों के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।सुल्तानपुर में खुलेगी नई शाखाडॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि विद्यालय की नई शाखा सुल्तानपुर जनपद में शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय विस्तार के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।आगामी यात्राओं के लिए सीटें बुकविद्यालय प्रबंधन के अनुसार निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आगामी यात्राओं के लिए अगले कई महीनों की सीटें आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर पहले ही बुक कराई जा चुकी हैं।तीर्थयात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं सुविधाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, रामअवध विश्वकर्मा, विकास तिवारी, आशा देवी, वकील सिंह, सिंकू पाठक, रोहित सेठ, संजय, श्रेया पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, सुनीता देवी, आंचल पाण्डेय, परमहंस तिवारी, ॐ पाण्डेय, चंद्रशेखर पाठक, शकुंतला पाठक, धर्मेंद्र पाठक, आयुष पाठक, सागर शर्मा, विनीत दुबे, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय, अमित कुमार, सुषमा देवी तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।विद्यालय प्रबंधन ने तीर्थयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक एवं सेवा से जुड़ी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here