
पचफेड़वा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर 2026 को पचफेड़वा में दही-हांडी (मटका फोड़) उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुलायम बिंद ने साथियों एवं स्थानीय युवाओं के सहयोग से कराया।उत्सव में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक-दूसरे के कंधों का सहारा लेकर मानव पिरामिड बनाते हुए युवाओं ने ऊंचाई पर बांधी गई हांडी को फोड़ने का प्रयास किया। हांडी फोड़ने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मुलायम बिंद की ओर से 1500 रुपये का पुरस्कार दिया गया।हांडी फूटते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और युवाओं की अच्छी भागीदारी रही।दही-हांडी का यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और माखन-दही से जुड़ी परंपरा की याद दिलाता है। साथ ही यह एकता, सहयोग, भाईचारे और सामूहिक उत्साह का संदेश भी देता है। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;


