समाधान दिवस में 99 शिकायतें, सिर्फ 2 का मौके पर निस्तारण

Must Read

चंदौली। नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।समाधान दिवस में कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें महज 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। राजस्व, वन, विकास और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं।कम निस्तारण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This