बबुरी, संवाददाता। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनके शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए नमन किया।समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन में महत्वपूर्ण बताया।विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित कर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है।प्रधानाचार्य पंकज कुमार दुबे ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह, वैभव त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण त्रिपाठी, बसंती सिंह, संगीता सिंह, मीरा गुप्ता, चंदन कुमार, ब्रजेश सिंह, धनंजय मौर्या, चंद्रभान चौहान, नित्यानंद शुक्ला, अरुण मौर्य सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उत्साहपूर्ण वातावरण में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ।


