चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ अचानक चंदौली-वाराणसी मार्ग पर गिर गया। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस की तत्परता से जाम को नियंत्रित किया गया।

